फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action taken against eight conductors for skipping routes.

Mahoba News: आठ परिचालकों पर रूट ऑफ की कार्रवाई

Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action taken against eight conductors for skipping routes.
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो के एआरएम ने आठ परिचालकों पर रूट ऑफ की कार्रवाई की है। परिचालकों पर लोड फैक्टर, अर्जित आय में गिरावट के साथ बसों में यात्रियों को बेटिकट बैठाने के मामलों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 122 और 13 अनुबंधित बसें शामिल हैं जो जनपद हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, झांसी आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। कई रूटों पर लोड फैक्टर और अर्जित आय में गिरावट आने से राजस्व की भारी क्षति हो रही है। इससे विभाग की रैंकिंग के साथ यात्री सेवाओं में दिक्कत आ रही है। मामले में रोडवेज प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए परिचालक आसिफ, विशाल गुप्ता, सपेंद्र, विवेक, शिवम, विनय, शोभना व रोशनी के खिलाफ रूट ऑफ की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों में लोड फैक्टर और अर्जित आय में गिरावट देखी जा रही थी। साथ ही इनके मार्ग पर बिना टिकट यात्रियों को बैठाने के मामले लगातार आ रहे थे। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed