{"_id":"6ac3f11be4deb11b0406ebc7","slug":"x-ray-machine-found-defective-during-special-secretarys-inspection-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129397-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विशेष सचिव को निरीक्षण में खराब मिली एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विशेष सचिव को निरीक्षण में खराब मिली एक्सरे मशीन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। प्रदेश सरकार के ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव जयनाथ यादव ने सोमवार को सीएचसी व मॉडल प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। सीएचसी में एक्सरे मशीन खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मशीन को शीघ्र दुरुस्त कराते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विशेष सचिव ने मॉडल प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एमडीएम कक्ष, शौचालय, लैब और आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर निरीक्षण किया। विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति व कक्षाओं में बच्चों से शिक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा। इसके बाद विशेष सचिव सीएचसी पहुंचे जहां दवा वितरण, एक्सरे कक्ष, आयुष्मान विभाग और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रेरणा कैंटीन देखी।
इसके बाद ग्राम पंचायत सिजहरी की ओर से संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व राजकीय हाईस्कूल के निरीक्षण में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ सीके वर्मा, डीडीओ पंकज यादव, बीडीओ अरविंद राजपूत, सहायक विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. बीके चौहान, सचिव कामता प्रसाद वर्मा, ग्राम प्रशासक नरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।