फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women athletes are excited by the performance of Indians in the Asian Games.

Mahoba News: एशियाड में भारतीयों के प्रदर्शन से महिला खिलाड़ियों में उत्साह

Tue, 06 Oct 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women athletes are excited by the performance of Indians in the Asian Games.
महोबा। जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियाड खेलों में भारतीयों के प्रदर्शन से जनपद की महिला खिलाड़ियों में उत्साह है। भारतीयों ने विभिन्न खेलों में स्वर्ण से लेकर कांस्य पदक जीते हैं। इसे लेकर जनपद की महिला खिलाड़ियों को गर्व है। उनका कहना है कि संसाधनों के अभाव में वह भले ही आगे नहीं निकल पा रही हैं लेकिन अपना प्रयास लगातार जारी रखेंगी। उम्मीद है एक दिन प्रदेश व देश के लिए खेलकर जनपद का नाम रोशन करेंगी। एशियाड में भारतीयों के प्रदर्शन से महिला खिलाड़ियों में कुछ कर गुजरने की ललक और बढ़ गई है।
विज्ञापन


बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं
फोटो 05 एमएएचपी 01 परिचय-इकरा खान। संवाद
एशियाई खेलों में भारत की महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाए हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। विश्वास है कि पदक जीतने का यह सिलसिला हर बार बढ़ेगा। महिला टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह भी प्रदेश व देश के लिए खेलने को लेकर जी जान लगाएंगीं। -हॉकी खिलाड़ी इकरा खान, बड़ीहाट।
विज्ञापन


फोटो 05 एमएएचपी 02 परिचय-कल्पना। संवाद
भारत की टीम ने दिखा दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। चाहे क्रिकेट या फिर कबड्डी, दौड़, शूटिंग आदि, प्रत्येक खेल में जीतना सिर्फ खेल की जीत नहीं बल्कि महिला सशक्तीकरण की मिसाल है। जिस पर हमें गर्व है। वह भी कड़ी मेहनत कर प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी। -वालीबॉल खिलाड़ी कल्पना, गांधीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 05 एमएएचपी 03 परिचय-नीलम चौरसिया। संवाद
भारतीय महिला क्रिकेट समेत अन्य खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने से भारत का नाम रोशन हुआ है। उनके खेल को देखकर मैं भी आगे अपना प्रयास जारी रखूंगी। एक न एक दिन भारत की टीम का हिस्सा बनकर रहूंगी। इसके लिए वह तीन से चार घंटे प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रही हैं। -एथलीट नीलम चौरसिया, मलकपुरा।


फोटो 05 एमएएचपी 04 परिचय-काव्या गुप्ता। संवाद
खेल हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। जिले में संसाधनों की कमी दूर हो तो यहां की बेटियां भी प्रदेश व देश में खेल कर जनपद का नाम रोशन करेंगी। शासन-प्रशासन को चाहिए कि बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएं। ताकि वह भी आगे बढ़ सकें। -बैडमिंटन खिलाड़ी काव्या गुप्ता, गांधीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed