{"_id":"6ac3f29555cf6ea484014122","slug":"teachers-in-the-differently-abled-category-should-be-granted-inter-district-transfers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129398-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों का हो अंतरजनपदीय स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों का हो अंतरजनपदीय स्थानांतरण
विज्ञापन
महोबा। दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। इसको लेकर दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, कालका प्रसाद, रामसिंह, गया प्रसाद, सुनील, मानसिंह, रामसनेही आदि ने जिलाधिकारी प्रभास कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग श्रेणी के शिक्षकों, दिव्यांग व्यक्तियों के अभिभावकों व संरक्षकों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण की व्यवस्था है लेकिन इसका पालन लंबे समय से लंबित है। दिव्यांगजनों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए विभाग में आवेदन भी कर रखा है लेकिन अभी तक शासन स्तर पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी नहीं की गई। समिति ने दिव्यांग श्रेणी के अध्यापकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए जाने की मांग की।