{"_id":"60fdb13c8ebc3e587d73b466","slug":"village-home-palika-townhall-wall-mahoba-news-knp6423917143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम की छत में आईं दरारें, बड़े हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम की छत में आईं दरारें, बड़े हादसे की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के शवदाहगृह में इस समय बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं हैं और सरिया दिखने लगे हैं। सूचना के बाद भी जिम्मेदारों के ध्यान न देने से हादसे की आशंका बनी हैं।
कस्बे के सुभाष नगर स्थित मोक्षधाम का निर्माण दस वर्ष पहले कराया गया था। देखरेख के अभाव में इस समय मोक्षधाम की छत जर्जर हो गईं हैं। छतों के सरिया दिखाई देने से छत गिरने की आशंका है। जिसकी सूचना कई बार नगर पंचायत प्रशासन से की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे लोगों में आक्रोश है।
कस्बे के प्रमोद त्रिपाठी, अमित द्विवेदी, संदीप शुक्ला, चंद्रिका प्रजापति, अवधेश रैक्वार, दुर्गेश कुशवाहा आदि का कहना है कि जर्जर छत होने से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। प्रदेश में पहले भी मोक्षधाम की छत ढहने से कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह मामले से अनभिज्ञता जताते दिखे। बताया कि वह अभी अवकाश पर घर आए हैं। दो दिन बाद लौटकर मामले को देखेंगे।