फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Village head killed by tractor overturn, two villagers injured

ट्रैक्टर पलटने से ग्राम प्रधान की मौत, दो ग्रामीण घायल

Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Village head killed by tractor overturn, two villagers injured
महोबा। भटेवर गांव में बालू उतारते समय ट्रैक्टर पलट जाने से ग्राम प्रधान रैपुरा व दो अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। तब तक रैपुराखुर्द के ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रैपुराखुर्द निवासी रतीराम (55) पुत्र चुनका गांव का प्रधान है। उसने अपनी ग्राम पंचायत के ग्राम भटेवर में गोशाला बनवाने के लिए बालू मंगाई थी। गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे ग्राम प्रधान बालू उतरवा रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली के आगे का हिस्सा खाली हो जाने पर अचानक पीछे की तरफ लोड अधिक हो जाने से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे बैठे ग्राम प्रधान रतीराम दब गया, जबकि ट्रैक्टर से बालू खाली कर रहे दो ग्रामीण भी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक ग्राम प्रधान की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पन्नालाल (32) और महेश्वरीदीन (40) को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर जटाशंकर राव व कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed