फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,police,co,arrest

घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Mon, 26 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
village,former,police,co,arrest
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी कुल्हाड़ी लहराता हुआ मौके से भाग निकला। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी गया प्रसाद कुशवाहा का नशेबाजी को लेकर पत्नी प्यारी कुशवाहा (45) से अक्सर विवाद होता था। पुत्र दिनेश ने बताया कि रविवार की दोपहर मां घर पर खाना खा रही थी। तभी पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज पिता ने मां के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हाथ व गले में कई प्रहार किए जाने से मां की मौके पर मौत हो गई। उसने ग्रामीणों के साथ काफी दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

प्रभारी सीओ कुलपहाड़ उमेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों व पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। सूचना पर पहुंचे मृतका की मां तीजाबाई व भाई रमेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रमेश ने बताया कि गया प्रसाद गांजे का लती था। कई माह से कोई काम-धंधा भी नहीं करता था। जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माना और घटना को अंजाम दिया। वहीं मृतका के पुत्र दिनेश ने बताया कि पिता के कोई काम न करने से वह गांव की ही एक दुकान में नौकरी करने लगा था। इंटरमीडिएट पढ़ाई के साथ-साथ वह परिवार का खर्च चला रहा था। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चार वर्ष पहले छोटे बेटे की दुर्घटना में हुई थी मौत
मृतका प्यारी कुशवाहा के छोटे पुत्र हल्के (12) की चार वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका के एक पुत्र दिनेश व दो पुत्रियां उर्मिला व रामदेवी है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना से मृतका के बेटे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत और पिता के फरार हो जाने के बाद ग्रामीण व अन्य परिजन बच्चों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed