{"_id":"5d6035358ebc3e015f564e7f","slug":"vijayaraja-of-mahoba-defeated-sumit-of-hamirpur-mahoba-news-knp509203789","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर के भूपेंद्र ने मुस्करा के सुमित को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर के भूपेंद्र ने मुस्करा के सुमित को चटाई धूल
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जन्माष्टमी पर्व पर ग्राम बिलखी में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। एक दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबर पर छूट गई। ग्वालियर के पहलवान भूपेंद्र यादव ने मुस्करा के सुमित को धूल चटाई।
ग्राम बिलखी में देवी माता के स्थान पर आयोजित दंगल का उदघाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र नायक और राजेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहली कुश्ती रिवई के विजयराज और मुस्करा के सुमित पहलवान के बीच हुई। इस रोचक मुकाबले में विजयराज ने जीत दर्ज की। इसके बाद ग्राम बिलखी के मनीष ने श्रीनगर के महेश पहलवान को दो मिनट में पटकनी दे दी। ग्वालियर के पहलवान भूपेंद्र यादव और मुस्करा के सुमित पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों पहलवान एक-दूसरे को चित करने को जूझते रहे। बाद में ग्वालियर के पहलवान ने मुस्करा के पहलवान को चित कर दिया।
मध्यप्रदेश के मलहरा के पहलवान रूपेंद्र और धर्मेंद्र के बीच कुश्ती हुई। दोनों पहलवान पांच मिनट तक एक-दूसरे को चित करने के लिए जूझते रहे और दांवपेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। दंगल में झांसी के रामनिहोर, मऊ के रामकिशोर, छतरपुर के राममिलन सहित एक दर्जन पहलवानों की कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल में बद्री तिवारी और महेंद्र राजपूत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।