फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vehicular movement resumes on the two-lane subway near the railway station

Mahoba News: रेलवे स्टेशन के निकट टू-लेन उपमार्ग में वाहनों की आवाजाही शुरू

Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement resumes on the two-lane subway near the railway station
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने महोबा वासियों को धनतेरस के मौके पर बड़ी सौगात दी है। रेलवे स्टेशन के निकट 6.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए टू-लेन के उपमार्ग का शनिवार से संचालन शुरू कर दिया गया। पहले दिन एक हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निकट पुरानी क्रॉसिंग के स्थान पर टू-लेन अंडरपास का लोकार्पण पूर्व सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल ने विधिवत पूजन कर कराया। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्कूली बच्चों को भी सुविधा मिलेगी। पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि तय समय से एक माह में पूर्व यह अंडरपास जनता को समर्पित किया गया। पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की मांग पर तत्कालीन महाप्रबंधक प्रयागराज सतीश (वर्तमान में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष) ने विशेष रुचि लेकर यह काम समय से पहले पूरा कराया है। फतेहपुर बजरिया वार्ड के सभासद देवकीनंदन कुशवाहा ने सभी का मुंह मीठा कराया। अब शहर के फतेहपुर बजरिया, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, पान अनुसंधान केंद्र, चरखारी की ओर आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को एक किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह उपमार्ग से सीधे फतेहपुर बजरिया वार्ड पहुंच सकेंगे। इस मौके पर विभागीय अभियंता प्रीतम सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, सुशील साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed