{"_id":"6afc9c447154f33f5e046870","slug":"two-children-die-from-cold-and-fever-six-patients-admitted-within-24-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130738-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सर्दी-बुखार से दो मासूमों की मौत, 24 घंटे में छह मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सर्दी-बुखार से दो मासूमों की मौत, 24 घंटे में छह मरीज भर्ती
विज्ञापन
महोबा। सुबह-शाम मौसम में हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मंगलवार को सर्दी और बुखार से दो मासूमों की मौत हो गई जबकि 24 घंटे में छह मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक लक्षण के आधार पर एक मरीज डेंगू संक्रमित मिला। वहीं 24 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही सुबह आठ बजे मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। इस दौरान 915 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। 190 मरीजों को लैब में सैंपल लिए गए। टाइफाइड के लक्षण मिलने पर 24 मरीजों की जांच कराई गई। वहीं मध्य प्रदेश के हिनौता गांव निवासी आठ वर्षीय बालक में डेंगू के लक्षण मिलने पर चिकित्सक डॉ. यतींद्र पुरवार ने उपचार किया। 24 घंटे में रूबीना, योगेश, प्रीति, ओम प्रकाश, आरती और शोभाराम को बुखार, पेटदर्द, उल्टी की शिकायत पर भर्ती किया गया।
वहीं जनपद छतरपुर के बगमऊ गांव निवासी रक्षा राजपूत सात माह के बेटे शौर्य के साथ मायके कोतवाली क्षेत्र के चुरबरा गांव में चार दिन पहले आई थी। सोमवार की रात मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इमरजेंसी वार्ड लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा कृष्ण कुमार ने बताया कि दो दिन से भांजे को बुखार आ रहा था। इसी तरह कोतवाली चरखारी के नरेड़ी गांव निवासी तेज कुमार की नौ माह बेटी शिवानी एक सप्ताह से सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित थी। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि निमोनिया से मासूम की मौत हुई है। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों में खान-पान अधिक ध्यान दें। जरा सी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
जरूरी सावधानियां
-बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें।
-सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों को अन्य बच्चों से अलग रखें।
-बच्चों को पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी व तरल पदार्थ दें।
-बच्चों को धूल, धुएं और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाएं।
-खांसते व छींकते समय मुंह-नाक को रुमाल से ढकें।