{"_id":"67b4d2664d89a1291109c718","slug":"vehicle-crushes-uncle-and-nephew-walking-on-foot-death-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-112458-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वाहन ने पैदल जा रहे चाचा-भतीजे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वाहन ने पैदल जा रहे चाचा-भतीजे को कुचला, मौत
Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। तेरहवीं संस्कार के भोज से साफ-सफाई कर लौट रहे चाचा-भतीजे को किसी वाहन ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा खरेला के कांशीराम कॉलोनी निवासी शंकर वाल्मीकि (50) और उसका भतीजा कल्ला वाल्मीकि (35) शादी समारोह व अन्य आयोजनों में दोना-पत्तल उठाने और सफाई का काम करते थे। सोमवार की रात दोनों रिवई गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन के बाद दोना-पत्तल उठाने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे। तभी खरेला-मुस्करा मार्ग पर कस्बे से तीन किलोमीटर पहले किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शंकर की पत्नी लक्ष्मी, बेटा अंकित, अरुण, अर्जुन व बेटी नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली चरखारी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच
कराई जा रही है।