{"_id":"6ab2d813c8d2d5c91b0e7858","slug":"expectations-from-the-new-district-magistrate-he-will-provide-relief-from-the-drinking-water-problem-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129022-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नए जिलाधिकारी से उम्मीद पेयजल समस्या से दिलाएंगे निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नए जिलाधिकारी से उम्मीद पेयजल समस्या से दिलाएंगे निजात
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 15 परिचय-डीएम प्रभास कुमार। स्रोत: इंटरनेट
महोबा। शासन की ओर से डीएम गजल भारद्वाज का स्थानांतरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी के पद पर कर दिया गया है। अब प्रभास कुमार महोबा के नए जिलाधिकारी होंगे।
वर्ष 2017 के आईएएस अधिकारी प्रभास कुमार को महोबा का नया डीएम बनाया गया है। नवागत जिलाधिकारी प्रभास कुमार 11 नवंबर 2024 से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव व उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के संयुक्त प्रबंध निदेशक की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में डीएम प्रभास कुमार की तैनाती से जिलेवासियों को उम्मीद है कि पेयजल आपूर्ति दुरुस्त होगी और जर्जर सड़कों की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
वर्ष 2016 बैच की आईएसएस अधिकारी गजल भारद्वाज ने 21 अप्रैल 2025 को जनपद महोबा में डीएम का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन, जनसुनवाई, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम किया। साथ ही पर्यटन विकास की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी उनके कार्यकाल में शुरू हुईं। इसके लिए जनपद के परिषदीय स्कूलों में स्पेस लैब की स्थापना भी प्राथमिकता में शामिल रहीं। हालांकि, हाईवे की खराब सड़कें और कस्बा कबरई की पेयजल समस्या का निदान नहीं हो सका। अब उनका स्थानांतरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी के पद पर हुआ है।