फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uproar over the song "Karti Hoon Main Toh Pyaar Sirf Sunday Ko"; police wielded batons

Mahoba News: करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को गीत पर बवाल, पुलिस ने भांजीं लाठियां

Sun, 04 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the song "Karti Hoon Main Toh Pyaar Sirf Sunday Ko"; police wielded batons
फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर
-जल विहार मेले में आयोजित बॉलीवुड स्वीट नाइट में हुआ हंगामा
विज्ञापन

-अराजकतत्वों ने की मंच पर चढ़ने की कोशिश, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज
फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर नृत्य पेश करतीं कलाकार। संवाद
फोटो 04 एमएएचपी 14 परिचय-बॉलीवुड स्वीट नाइट में बवाल करने वाले युवाओं पर लाठियां भांजता पुलिसकर्मी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फोटो 04 एमएएचपी 15 परिचय-पुलिसकर्मी के लाठियां भांजने पर भागते युवा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में नगर पंचायत की ओर से चल रहे नौ दिवसीय जल विहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की रात आयोजित बॉलीवुड स्वीट नाइट के दौरान हंगामा हो गया। करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को फिल्मी गीत पर महिला कलाकारों का नृत्य देख भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान कुछ अराजकतत्वों ने मंच पर चढ़ने और कलाकारों के चेंजिंग रूम में घुसने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
कस्बे में जल विहार मेला महोत्सव के तहत दिन व रात के समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से लोगों की भीड़ पहुंची। समापन पर आयोजन समिति की ओर से बॉलीवुड स्वीट नाइट आकेस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी रही। देर रात जैसे ही करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को गीत पर कलाकारों ने डांस शुरू किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। महिला कलाकारों से अभद्रता करते हुए कई युवा खड़े होकर हुड़दंग मचाने लगे। इतना ही नहीं कुछ अराजकतत्व सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर बढ़ने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। पहले तो पुलिस ने युवाओं को समझाते हुए शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। तब माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कलाकारों ने फिल्मी गीतों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर दर्शकों का दिल जीता। गायक सुनील ने किशोर कुमार के पुराने नगमे सुनाए जबकि अवनीत कुमार ने होंठो को छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो पेश कर खूब तालियां बटोरीं। महिला कलाकारों ने काय को मर रईं ऐसे वर के लाने गीत पेश किया। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए थे। इससे व्यवस्था में व्यवधान आया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्यक्रम को जारी रखा। जो सुबह पांच बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे जल विहार मेला महोत्सव में आकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ अराजकतत्वों की ओर से महिला कलाकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी। जिसके कारण वहां अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल नियंत्रण स्थापित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का पुलिस बल प्रयोग कर स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनुरुद्ध कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़, महोबा।

फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर

फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर

फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर

फोटो 04 एमएएचपी 13 परिचय-जलविहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्वीट नाइट में फिल्मी गीत पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed