{"_id":"6ac29fb48874c79c420b7914","slug":"patients-suffering-from-fever-and-fungal-infections-accounted-for-the-highest-number-of-cases-at-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129364-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार व फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या रही सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में बुखार व फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या रही सर्वाधिक
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी अजनर, खमा व अकौना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 161 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी अजनर में डॉ. रामकुमार, एनएनएम नीतू, स्टाफ नर्स भगवती और अरुण की टीम ने 54 मरीजों का चेकअप किया। वहीं, पीएचसी खमा में डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर व डॉ. शैलेंद्र सिंह की टीम ने 51 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं बांटी। इसी तरह, पीएचसी अकौना में 56 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने व संतुलित आहार लेने की सलाह दी। साथ ही बीमार पड़ने पर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से इलाज कराने के लिए जागरुक किया गया। ताकि समय से उपचार शुरू हो सके। संवाद