फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uproar of passengers due to failure of roadways bus of Rath Depot

Mahoba News: राठ डिपो की रोडवेज बस खराब होने पर यात्रियों का हंगामा

Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uproar of passengers due to failure of roadways bus of Rath Depot
पनवाड़ी (महोबा)। उप्र परिवहन निगम की राठ डिपो की रोडवेज बस देवगनपुरा गेट के पास अचाक खराब हो गई। काफी देर तक दूसरी बस न आने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बस खराब होने के चलते उसमें सवार यात्री और उनके बच्चे गर्मी से बिलबिलाते रहे। यात्रियों की नाराजगी देख चालक व परिचालक मौके से खिसक गए। एक घंटे बाद दूसरी बस आने पर यात्रियों को राठ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

राठ डिपो की बस झांसी से सवारियां लेकर राठ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पनवाड़ी-हरपालपुर मार्ग पर देवगनपुरा गेट के पास बस में अचानक खराबी आ गई। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब दूसरी बस नहीं आई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री टिकट के रुपये वापसी को लेकर परिचालक से भिड़ गए। यात्रियों का आक्रोश बढ़ता देख चालक व परिचालक इधर-उधर खिसक गए।
विज्ञापन

बस में सवार झांसी निवासी राहुल ने बताया कि वह एक शादी में शामिल होने किए राठ जा रहे हैं। शिवेंद्र मऊरानीपुर से हमीरपुर जाने के लिए इस बस में सवार थे। उमस भरी गर्मी के बीच यात्री बेहाल रहे। अधिकांश यात्री किसी न किसी शादी समारोह में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनका कहना था कि राठ-झांसी मार्ग पर कंडम बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे आए दिन यह बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। बाद में दूसरी बस आई। तब जाकर यात्रियों को राठ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed