{"_id":"5942badf4f1c1b62518b45cf","slug":"uniform-delivery-instructions-till-july-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई तक यूनीफॉर्म वितरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई तक यूनीफॉर्म वितरण के निर्देश
महोबा
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में 15 जुलाई तक नि:शुल्क यूनीफॉर्म का वितरण किया जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित ब्लाक के कपड़ा एवं दर्जियों के नाम व मोबाइल नंबर की सूची तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे। कहा कि यूनीफॉर्म वितरण के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करते हुए प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार समस्त क्रय एवं वितरण की जानकारी सुनिश्चित करें। साथ ही प्रशिक्षण संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव को 16 व 17 जून को दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने न्याय पंचायतवार अनुश्रवण के लिए नोडल अधिकारी नामित कर टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समय अवधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण यूनीफॉर्म का वितरण सुनिश्चित कराएं।