फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   uncovered invoices of 102 people found without masking

बिना मास्क लगाए मिले 102 लोगों के काटे गए चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
uncovered invoices of 102 people found without masking
फोटो 30 एमएएचपी 01 परिचय-शहर का भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते डीएम संवाद न्यूज एजेंसी महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने शहर का भ्रमण कर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान कटवाएं। साथ ही दोबारा बिना मास्क के मिलने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। जिले की पुलिस ने अभियान के तहत 102 लोगों के बिना मास्क लगाए व बाइक में दो लोगों के सवार होने पर चालान कर शमन शुल्क वसूला। वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने बाहर निकलते वक्त मास्क लगाया है या नहीं इसे चेक करने के लिए डीएम व एसपी ने शहर का भ्रमण किया। सड़कों में अनावश्यक रूप से घूम रहे वाहन चालकों से पूछताछ की। डीएम ने तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए जागरूक किया जाए और जो लोग बिना मास्क के मिलें उनका जुर्माना किया जाए। दुकानदारों को सामाजिक दूरी का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान आदि शामिल रहे। डीएम व एसपी ने शहर के परमानंद चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, इलाहाबाद बैंक के समीप व आल्हा चौक में स्वयं अपने सामने बिना मास्क लगाए लोगों के चलान कराए। जिले की पुलिस ने 81 लोगों के चालान कर 12,200 रुपये शमन शुल्क वसूला जबकि 21 वाहनों के ई-चालान किए गए। सघन अभियान से वाहन चालकों व बिना मास्क लगाए निकल रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed