{"_id":"6af603d2780c6aa7cd0604e9","slug":"kaushambis-luvkush-lost-due-to-bablu-wrestlers-move-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130574-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बबलू पहलवान के दांव से कौशांबी के लवकुश चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बबलू पहलवान के दांव से कौशांबी के लवकुश चित
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 17 परिचय-दंगल में दावपेंच दिखाते विक्की व नरेश पहलवान। संवाद
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के प्राचीन सिद्ध बाबा धाम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन हुआ। कबरई के बबलू पहलवान और कौशांबी के लवकुश के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 10 मिनट तक चली जोरआजमाइश के बाद बबलू पहलवान विजेता बने। विजेता पहलवानों को आयोजकों की ओर से शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
दंगल का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवपाल तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। हरियाणा के विक्की पहलवान ने फिरोजाबाद के नरेश को पटखनी दी। रायबरेली के राहुल ने बांदा के राजेश को हराया जबकि लखनऊ के विपिन ने दतिया के भीम को चित किया। वहीं घटहरी के राममिलन ने रिवई के अमित को पराजित किया। इसके अलावा 12 से अधिक मुकाबले जोरआजमाइश के बाद बराबरी पर छूटे।
संचालन रफीक पहलवान ने किया। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री रामबालक पांडेय, राजू तिवारी, कालूराम, पवन शुक्ला आदि रहे।