{"_id":"58d010654f1c1b425c1a16fe","slug":"uncontrolled-tractor-crushes-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियां बेचकर घर लौट रही महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से नाराज लोगों ने जाम लगाकर करीब आधा घंटे तक नारेबाजी की। बाद में पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी गुलाबरानी (48) पत्नी हरनारायण सब्जियां बेचकर रविवार की देरशाम करीब 8:30 बजे पैदल घर जा रही थी। बस स्टैंड के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ विनोद सिंह और कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। मृतका के पुत्र छक्कीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।