{"_id":"68e1694b373a3d7a67097616","slug":"uncontrolled-car-hits-several-vehicles-two-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118616-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल
Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 24 परिचय-कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद बस से भिड़ी कार। संवाद
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास मार्ग पर बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। दुर्घटना में सड़क किनारे काम कर रहे मैकेनिक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
बाईपास मार्ग पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे वेल्डिंग का काम कर रहे भटीपुरा निवासी मोहम्मद आफताब व रैपुराखुर्द निवासी रविंद्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दूरी पर सामने से आ रही रोडवेज बस से कार टकरा गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चला रहा था। इससे दुर्घटना हुई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।