फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable tractor-trolley overturned, driver crushed to death

Mahoba News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की दबकर मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor-trolley overturned, driver crushed to death
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के महुआबांध गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

महुआबांध निवासी ज्ञान सिंह (25) बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर खेत जा रहा था। जैसे ही वह बिद्दू अहिरवार के खेत के पास पहुंचा। तभी अचानक मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ज्ञानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी और मदद के लिए दौड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। मृतक के पिता का 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। ज्ञान सिंह अपने बड़े भाई प्रान सिंह के साथ खेती के काम में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed