फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uday Pratap and Awaita in the Shlokas contest

श्लोक प्रतियोगिता में उदय प्रताप व प्रतीक्षा ने मारी बाजी

Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

शहर के शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार को श्रीमद् भागवत गीता श्लोक प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में उदय प्रताप व प्राथमिक वर्ग में प्रतीक्षा ने बाजी मारी। विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व भागवत गीता पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

श्रीमद भागवत गीता श्लोक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली से आए कृष्ण कुमार भारद्वाज के निर्देशन में संपन्न हुई। जूनियर वर्ग की सस्वर वाचन शुद्ध उच्चारण श्लोक प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठवीं तक के दो सैकड़ा बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिसमें उदय प्रताप ने बाजी मारी, ऋषभ पचौरी को दूसरा और अभय जीत को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग में छह सैकड़ा छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रतीक्षा को पहला, मोहिनी को दूसरा और नंदनी सक्सेना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकांत त्रिपाठी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।


प्रतियोगिता समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक कमलेश चंद्र चौरसिया, राजेंद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राम किशोर ताम्रकार ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व भागवत गीता की पुस्तक भेंट की। प्रतियोगिता का संचालन संस्कृत भारती के जिलामंत्री वरदानी लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed