फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two special trains will run for Chitrakoot fair

Mahoba News: चित्रकूट मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Chitrakoot fair
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट धाम कर्वी में होने वाले चैत्र अमावस्या मेले के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूट धाम कर्मी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट धाम कर्वी तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 28 से 30 मार्च तक झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी के लिए ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन से सुबह 10.10 बजे रवाना होगी। बेलाताल, कुलपहाड़ होते हुए महोबा स्टेशन पर डेढ़ बजे आएगी। शाम 5.45 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी और रात एक बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन झांसी स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। महोबा स्टेशन पर रात 11.40 बजे आएगी। कर्वी सुबह 3.5 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी और झांसी 11.10 बजे पहुंचेगी है। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed