फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Honouring women and girls for outstanding work

Mahoba News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान

Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honouring women and girls for outstanding work
महोबा। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सेवायोजन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जनपदस्तर पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, विभिन्न स्कूलों, कॉलेज की टॉपर्स छात्राओं, सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शिक्षिका अपर्णा नायक, बाल संरक्षण अधिकारी संगीता राजपूत, महिला कल्याण की प्रिया गुप्ता, रीता, रुचि, कल्पना सोनी आदि शामिल रहे। इस दौरान बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सीडीओ बलराम कुमार, अपर एसपी वंदना सिंह, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, युवा कल्याण अधिकारी मतगंजन कुशवाहा, सीओ रविकांत गोंड, जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed