{"_id":"6ace821fbcbca7c828035674","slug":"pandals-are-resounding-with-chants-hailing-the-mother-goddess-and-devotees-are-flocking-to-the-aarti-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129660-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मां के जयकारों से गूंज रहे पंडाल, आरती में उमड़ रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मां के जयकारों से गूंज रहे पंडाल, आरती में उमड़ रहे भक्त
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र में मां के जयकारों से दुर्गा पंडाल गूंज रहे हैं। सुबह-शाम आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना है। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भोर पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मां के दरबार में माथा टेकने के बाद महिलाएं नौ दिवसीय मेले में खरीदारी कर रही हैं।
शहर के सुभाषनगर स्थित दुर्गा पंडाल में सोमवार की रात बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें राशि, एंजल, मिस्टी, ज्योति, अंशिका, जानवी, रक्षा, आर्या, आस्था, लक्ष्य, शुभ, अभिषेक, आकाश, भोला, रूद्र, राम, ऋषिराज ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में आर्या ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में ऋषिराज व राम संयुक्त रूप से विजेता रहे। आयोजन समिति के दिनेश सक्सेना और सुधीर सिंह ने बताया कि समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।