फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two special trains will run for Amavasya fair

Mahoba News: अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Amavasya fair
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट में आयोजित ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को कामतानाथ दर्शन के लिए जाने में यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई तक मेला स्पेशल गाड़ी चलेंगी। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से 10:10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 12.35 व महोबा स्टेशन पर 1.30 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50, कुलपहाड़ स्टेशन पर 10.11 बजे व बेलाताल स्टेशन पर 10.20 बजे आकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल स्टेशन पर 10.50, कुलपहाड़ स्टेशन पर 11 व महोबा स्टेशन पर 11.40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर सुबह 7.45 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 8.06, बेलाताल स्टेशन पर 8.15 बजे होते हुए सुबह 11.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एक अतिरिक्त रैक स्टैंडबाई मोड़ में तैयार रखा जाएगा, जिसको आवश्यकतानुसार कानपुर-चित्रकूट के मध्य संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed