फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people, including elderly, infected with infectious disease

संक्रामक बीमारी से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत

Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 03 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two people, including elderly, infected with infectious disease
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : amar ujala
जिले में संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा तमाम मरीज जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


 दिन में तेज धूप और रात में अचानक सर्दी बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में पूरे दिन मरीजों की भीड़ जुट रही है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की भीड़ रही। शहर के मोहल्ला चरखारी बाईपास मार्ग निवासी लखनप्रसाद (80) काफी दिनों से बीमार थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार ग्राम मुड़हरा निवासी देवीदीन (52) तीन दिन से बीमार था। उल्टी दस्त के साथ बुखार होने पर परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। उन्होंने शुरूआती ठंड में शरीर को गर्म व ऊनी कपड़ों से ढककर रखने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed