{"_id":"6a98637e9da4fcd56f0719a4","slug":"two-people-including-an-innocent-child-die-of-snakebite-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128453-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सर्पदंश से मासूम समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सर्पदंश से मासूम समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खन्ना। लगातार हो रही बारिश के बीच सर्प के डसने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से परिजन गमगीन हैं।
सिरसीकलां गांव निवासी दुर्जन वर्मा का बेटा नैतिक (6) मंगलवार की रात घर पर पिता के साथ लेटा था। बुधवार की भोर किसी सांप ने मासूम के कान के पास डस लिया। बाद में हटाने पर सांप ने मासूम के हाथ में डस लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जागे पिता ने चारपाई में सांप देखा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से मां पूनम, बड़ा भाई अर्जुन व छोटे भाई आकाश रो-रोकर बेहाल हैं।
दूसरी घटना मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के संतोषपुरा गांव की है। रामसिंह राजपूत (35) देर रात घर पर था। इसी दाैरान किसी सांप ने उसे डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। चाचा नंदकिशोर ने भतीजे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।