फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two more, including an innocent child, died due to fever

Mahoba News: बुखार से मासूम समेत दो और की मौत

Wed, 06 Nov 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two more, including an innocent child, died due to fever
महोबा/महोबकंठ। जिले में संक्रामक बीमारियां जानलेवा हो गई हैं। बुधवार को बुखार से मासूम समेत दो और लोगों की मौत हो गई। 12 से अधिक मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या पेटदर्द, बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की है। बुधवार को ओपीडी में एक हजार से अधिक इलाज कराने पहुंचे। तेज बुखार होने पर कमलेश, माधुरी, तबरेज, मिथलेश, शिवकली, गोरीबाई, उमादेवी, पुष्पा, राजेंद्र, सरोज, कमला व मुन्नी को वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के कुनाटा निवासी मुकेश सेन की पत्नी खुशबू (35) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी शहबाज की दो माह की बेटी मिरहा काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि बेहतर साफ-सफाई अपनाने से बुखार व अन्य संक्रमण से बचा जा सकता है। सर्दी के मौसम में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हाथों को पानी से अच्छी तरह से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed