{"_id":"671d305f333b7d086500704e","slug":"two-more-dengue-patients-found-in-rapid-test-mahoba-news-c-225-1-mah1001-109974-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रैपिड जांच में डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रैपिड जांच में डेंगू के दो और मरीज मिले
Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में रैपिड जांच के दौरान दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। प्लेटलेट्स घटने से मरीजों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों की निगरानी में इन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में इस दिनों बुखार, सर्दी, खांसी आदि के मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। शनिवार को दो मरीजों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ब्लड सैंपल की रैपिड जांच के दौरान दाे मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।
इसी के साथ अब जिले में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल का कहना है कि डेंगू का मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपता है। घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
निमोनिया से मासूम की मौत
महोबा। एक मासूम की निमोनिया से मौत हो गई। मोहल्ला मलकपुरा निवासी कल्लू पाल का एक माह का बेटा जिगर अपनी मां मीरा के साथ ननिहाल मध्यप्रदेश के कटारा गांव गया था। जहां वह निमोनिया से ग्रसित हो गया। दो दिन बुखार आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)