फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two more accused arrested for attempting robbery by shooting

Mahoba News: गोली मारकर लूटपाट का प्रयास करने वाले दो और आरोपी पकड़े

Thu, 31 Jul 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for attempting robbery by shooting
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई मेंं आटा चक्की संचालक रामकिशोर को गोली मारकर लूटपाट की कोशिश करने के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले इसी मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। घटना के सफल खुलासे पर व्यापारियों ने एसपी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बे के विवेक नगर निवासी रामकिशोर श्रीवास 20 जुलाई की देर शाम अपनी आटा चक्की पर बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। इसके बाद एक आरोपी रुपयों से भरी गोलक लेकर भाग गया थाा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घायल को अस्पताल भेजा गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की थीं। 28 जुलाई की रात पुलिस ने मुठभेड़ में घटना के मुख्य आरोपी सोनू अहिरवार निवासी धवारी, छतरपुर को गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियोंं की पुलिस तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी दयाशंकर निवासी शास्त्रीनगर कबरई व राजाभइया अहिरवार निवासी धवारी को कानपुर बाईपास रोड से पकड़ा गया। जिनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। घटना के सफल खुलासे पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवकराम नंदवानी, बाॅबी साहू, रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता आदि ने एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed