फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two hours of rain ruined all hopes

Mahoba News: दो घंटे की बारिश नेे अरमानों पर फेरा पानी

Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two hours of rain ruined all hopes
फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-खेत में बारिश से भीगी मसूर की फसल को सुखाने के लिए फैलाता गहरा गांव का
महोबा/कबरई/खरेला। जिले में शुक्रवार की रात दो घंटे तक हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसल भींगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दिन में हल्की धूप निकलने पर खेतों में मड़ाई के लिए रखी फसल को किसान सुखाते नजर आए। किसानों का कहना है कि यदि एक-दो दिन मौसम और नहीं खुलता है तो फसल की लागत निकालना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

रबी सीजन में इस बार जिले में करीब 2.32 लाख हेक्टेयर पर फसल बोई गई है। इसमें एक लाख दो हजार हेक्टेयर में गेहूं, 40 हजार हेक्टेयर में सरसों, 70 हजार हेक्टेयर में मटर व 20 हजार हेक्टेयर पर चना की फसल पककर तैयार है। शुक्रवार की रात हुई बारिश से खेतों में मड़ाई के लिए कटी फसल भीग गई। शनिवार को कुछ देर के लिए धूप निकलने पर किसान फसलों को सुखाते रहे। किसानों का कहना है कि अब उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गहरा गांव किसान वीरेंद्र सिंह के खेत पहुंची। तो उनकी मसूर की फसल बारिश की वजह से पूरी तरह भीगी मिली। किसान फसल को फैलाकर सुखाते हुए नजर आया। आसपास के खेतों में तेज हवा से गेहूं की फसल गिरी मिली। खरेला क्षेत्र में किसान वीर सिंह ने 12 बीघा भूमि पर चना की फसल बोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाई के बाद फसल खेत में पड़ी थी जबकि कुछ फसल कटाई के लिए रह गई। रात के समय हुई बारिश से फसल भीग गई। ऐसे में किसानों को फसल कटाई का काम बंद करना पड़ा। किसान का कहना है कि फसल गीली हो गई। यदि फसल नहीं सूखी तो बर्बाद हो जाएगी। बारिश ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

कबरई संवाद के अनुसार रैवारा प्रधान रामचंद्र सिंह, बरबई प्रधान देवकीनंदन पांडेय, महेवा प्रधान जगदीश मौर्या, बीला दक्षिण प्रधान मेवालाल अनुरागी, गहरा निवासी कृष्णदत्त व्यास, विकास मिश्रा, अर्जुन सिंह, रामरतन श्रीवास, सिचौरा निवासी हाकिम सिंह आदि किसानों ने बताया कि गेहूं, चना, मटर, अलसी व सरसों की कटाई जोरों पर थी। कई खेतों में फसल कटी पड़ी है, कई जगह मड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। जबकि अन्य फसलें भी भीगकर बर्बाद हो रही है।

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-खेत में बारिश से भीगी मसूर की फसल को सुखाने के लिए फैलाता गहरा गांव का

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-खेत में बारिश से भीगी मसूर की फसल को सुखाने के लिए फैलाता गहरा गांव का

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-खेत में बारिश से भीगी मसूर की फसल को सुखाने के लिए फैलाता गहरा गांव का

फोटो 21 एमएएचपी 13 परिचय-खेत में बारिश से भीगी मसूर की फसल को सुखाने के लिए फैलाता गहरा गांव का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed