फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two friends fell into a well while fighting over a transaction dispute, one died

Mahoba News: लेनदेन के विवाद में दो दोस्त लड़ते हुए कुएं में गिरे, एक की मौत

Wed, 22 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two friends fell into a well while fighting over a transaction dispute, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के मोहल्ला लंघानपुरा में कुंए की पाट पर बैठे दो युवक लेनदेन के विवाद में उलझ गए। मारपीट के दौरान दोनों 100 फीट गहरे कुंए में गिर गए। फायर बिग्रेड ने दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई ने दूसरे युवक पर धक्का देकर कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मुकेरीपुरा निवासी शब्बीर उर्फ मनऊ (24) का कस्बाथाई निवासी विपुलकांत तिवारी (30) से लेनदेन चलता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे लंघानपुरा मोहल्ले में कुएं के किराने बैठे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले शराब पी और बाद में आपस में उलझ गए। धक्का-मुक्की व मारपीट के दौरान दोनों कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने की आवाज सुन आसपास घरों में मौजूद लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायरबिग्रेड को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 100 फीट गहरे कुएं में सबसे पहले जहरीली गैस का पता लगाया। जहरीली गैस की मौजूदगी न होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कांटे और रस्से की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक विपुल तिवारी की मौत हो गई जबकि मनऊ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नायब तहसीलदार धनराज पटेल ने अस्पताल पहुंच घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई मुकुल कांत का आरोप है कि छह माह पहले उसके छोटे भाई विपुल से शब्बीर ने 35 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार रुपये वापस करने की बात कहने पर धमकी दी गई। शाम को शब्बीर उसके घर आया और पैसे वापस देने की बात कहते हुए विपुल को अपने साथ ले गया।

आरोप लगाया कि शब्बीर ने उसके भाई की मारपीट करते हुए कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी कोतवाल गोपालचंद्र कनौजिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed