{"_id":"663bc9685f69bc20d4029954","slug":"two-died-due-to-fever-and-jaundice-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-106425-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार व पीलिया से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार व पीलिया से दो की मौत
Thu, 09 May 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 09 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। इससे जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से ग्रसित मरीजों की भीड़ है। बुधवार को बुखार और पीलिया से ग्रसित दो लोगों की मौत हो गई। उधर, 24 घंटे में 25 लोगों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ जुटी। इस दौरान ओपीडी में 775 मरीज आए। वहीं, 24 घंटे में देवांश, कृष्णा, नानू, किशलय, हर्ष, ममता, रेशू, आर्यन, अंकेश, अनिकेत, भावना, हर्षित, श्रीवंश समेत 25 लोगों को हालत गंभीर हाेने पर भर्ती किया गया।
वहीं, थाना श्रीनगर के डिगरिया निवासी घंसू (76) तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोहल्ला बड़ीहाट निवासी संतशरण साहू (69) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। एक मई को परिजनों ने जिला अस्पताल में जांच कराई थी। तब वह पीलिया से ग्रसित मिले थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि भीषण गर्मी से लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें।