फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two deaths fever

बुखार से दो की मौत

Thu, 15 Jun 2017 10:22 PM IST
महोबा
महोबा Updated Thu, 15 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two deaths  fever
डेमो - फोटो : demo pic
भीषण गर्मी और बदले मौसम के मिजाज के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। गुरुवार को बुखार की चपेट में आने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से तेज धूप और आग उगल रही सूरज की किरणों से गर्मी पूरे शबाब पर पहुंच गई है। कुछ दिन पहले बारिश होने के बाद से संक्रामक बीमारियाें ने पांव पसार लिए है। बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित प्रतिदिन 1000 से ज्यादा नए मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं। अस्पताल के वार्डाें के  अलावा गैलरी में भी बेड डालकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन



कस्बा कबरई के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी अल्लारक्खा (60) पुत्र नसरत को दो दिन पहले उल्टी दस्त और बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी रोजी पुत्री मासूम अली को बुखार आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed