फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two brothers arrested in connection with the murder of a youth

Mahoba News: युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested in connection with the murder of a youth
फॉलोअप
विज्ञापन

-प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या कर तालाब में फेका था शव
-पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। थाना खन्ना के बन्नी गांव में युवक की हत्या कर शव तालाब में फेके जाने के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

बन्नी गांव के बरमपुरवा मजरा निवासी बरदानी प्रजापति का बेटा रवि एक फरवरी की रात लापता हो गया था। छह फरवरी की दोपहर उसका शव गांव के रामस्वरूप के खेत में बने तालाब में उतराता मिला था। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कानपुर-सागर हाईवे पर गुढ़ा मोड़ के पास जाम लगा दिया था। अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामसिंह उर्फ लाला यादव और उसके भाई रामअवतार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को बन्नी नहर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी। मृतक युवक आरोपियों के परिवार की युवती से फोन पर बातचीत करता था। मना करने पर भी न मानने पर घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed