फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two absconding accused carrying a reward of Rs 10,000 each in a murder case arrested

Mahoba News: हत्या के मामले में फरार 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two absconding accused carrying a reward of Rs 10,000 each in a murder case arrested
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के चंदौली गांव में डेढ़ माह पहले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे दस-दस हजार के दो इनामिया आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। शेष दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चंदौली गांव में 23 मार्च 2026 को दिनदहाड़े रंजिश में नरेंद्र की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उसके पिता मंगल सिंह को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। मंगल सिंह की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें संतोष, नंदकिशोर राजपूत, प्रवीण उर्फ मुन्ना, उमेश रैकवार, कपिल व कुलदीप यादव शामिल हैं। कपिल और कुलदीप पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड में प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को खरेला पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मान सिंह व रामकिशन राजपूत निवासी चंदौली पर दस-दस हजार रुपये का इनाम था। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed