फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Try keeping the dark one in your heart...

Mahoba News: सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो...

Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Try keeping the dark one in your heart...
फोटो 15 एमएएचपी 18 परिचय-भजन संध्या में राधा-कृष्ण के गीत पर सामूहिक प्रस्तुति देतीं कलाकार। सं - फोटो : मोहम्मदगंज में वोटर लिस्ट में नाम ए‌वं फार्म नहीं आने पर रोष जताते क्षेत्रीय नागरिक। संवाद
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्द्धन्नाथजू मेले में शुक्रवार की रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। कुंज बिहारी नृत्य रास मंडल मथुरा के कलाकारों ने भजन पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

भजन संध्या में मेला प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी। कुंज बिहारी नृत्य रास मंडल मथुरा की कलाकार भावना, रिया, नेहा, स्नेहा, प्रिया आदि ने भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम कोआर्डिनेटर क्रांति गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों की धूम रही। इस दौरान कलाकार भावना, रिया आदि ने मेरी विनती यही है राधारानी की प्रस्तुति देकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। लगन तुमसे लगा बैठे... भक्ति गीत भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद तू राधे-राधे बोल... की प्रस्तुति हुई। इसके बाद दर्शकों की डिमांड पर भी कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या में देर रात तक दर्शक जुटे रहे।

फोटो 15 एमएएचपी 18 परिचय-भजन संध्या में राधा-कृष्ण के गीत पर सामूहिक प्रस्तुति देतीं कलाकार। सं

फोटो 15 एमएएचपी 18 परिचय-भजन संध्या में राधा-कृष्ण के गीत पर सामूहिक प्रस्तुति देतीं कलाकार। सं- फोटो : मोहम्मदगंज में वोटर लिस्ट में नाम एवं फार्म नहीं आने पर रोष जताते क्षेत्रीय नागरिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed