फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck overturns, driver-cleaner injured

हाईवे में पलटा मैगी लदा ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns, driver-cleaner injured
श्रीनगर (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर वाहनों को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक व क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद रुद्रपुर से मैगी लेकर एक ट्रक शुक्रवार की शाम कर्नाटक के बंगलुरू जा रहा था। यूपी-एमपी के कैमाहा बॉर्डर के समीप आगे जा रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने में चालक संतुलन खो बैठा। जिससे मैगी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुुुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देते हुए ट्रक में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। घायलों में चालक रवि पांडे (40) निवासी पकरिया थाना महोली जिला सीतापुर व क्लीरन रमन (25) शामिल हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना में ट्रक में लदी हजारों रुपये कीमत की मैगी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed