{"_id":"590229ab4f1c1bb526c0d939","slug":"truck-hits-three-bike-riders-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाईवे में लगा जाम लगने से खड़े ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में खन्ना बस स्टैंड के पास ट्रक ने तीन बाइक सवार लोगों को कुचल दिया। इससे भाई-बहन और पिता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव निवासी जयराम कुशवाहा (40), बेटी कंचन (20) और बेटे अनिल (18) के साथ बरबाई गांव में एक तिलक कार्यक्रम में शमिल होने जा रहे थे। हाईवे पर कबरई की तरफ से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। एक किमी तक बाइक घिसटने के बाद बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुस्साए ग्रामीणों ने बस स्टैंड के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम लगा रहने से महोबा से हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ आने जाने वाले आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन फंस गए।