{"_id":"5a2985024f1c1baf678c0514","slug":"truck-driver-dies-due-to-loader-load","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
mahoba
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई डहर्रा मंडी में क्रेशर प्लांट पर गिट्टी लोड कराने गए ट्रक चालक की लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
जनपद अमेठी के पूरेबला गांव निवासी ट्रक चालक रामराज (25) पुत्र ब्रजलाल कबरई स्थित क्रेशर प्लांट गया था। ट्रक खड़ाकर चालक लोडर वाहन के समीप पहुंच गया। अंधेरा होने के चलते लोडर चालक उसे देख नही पाया। इस दौरान रामराज लोडर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद क्रेशर प्लांट में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने लोडर आपरेटर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम परिजनों के पहुंचने पर उनका रो रोकर बुरा हाल रहा।