{"_id":"62ed67502ff0507500289ad5","slug":"truck-crushed-a-young-man-standing-on-the-side-of-the-road-died-mahoba-news-knp71143190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
महोबा। कबरई-झिरसहेबा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। भाई ने शहर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कबरई के झिरसहेबा गांव निवासी बृजेंद्र अहिरवार (24) बाइक से परिवार के ही मुकेश के साथ कस्बा कबरई आया था। गुरुवार की देर शाम दोनों युवक घर लौट रहे थे। तभी कबरई से दो किलोमीटर आगे मुकेश बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए चला गया जबकि बृजेश बाइक के पास खड़े होकर मुकेश के आने का इंतजार करने लगा। तभी ट्रक ने बृजेंद्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
भाई छिद्दू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए भाई को कुचलने का मामला दर्ज किया है।