{"_id":"5d20e25d8ebc3e6d234f3828","slug":"truck-aur-bus-ki-bidant-mahoba-news-knp4998908115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आधा दर्जन यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आधा दर्जन यात्री हुए घायल
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के बालेंद्र चौराहा के समीप महोबा से कानपुर जा रही रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
महोबा डिपो की रोडवेज बस शनिवार की सुबह 10.30 बजे महोबा से कानपुर के लिए जा रही थी। तभी शहीद बालेंद्र सिंह तिराहा कबरई के समीप चालक ने सड़क किनारे खड़ी सवारियां बैठाने के लिए ब्रेक लगाया। ब्रेक फेल हो जाने से बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। अन्य यात्री अपना सामान लेकर बस के नीचे उतर आए।
घायलों में बस सवार निर्मला पत्नी रामसिंह निवासी महोबा, शिवकली पत्नी रामकुमार, संदीप तिवारी पुत्र भानुप्रताप तिवारी, सीमा, रीमा व इरफान शामिल हैं। जहां निर्मला व शिवकली की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। जिन्होंने अपना उपचार नजदीक के प्राइवेट क्लीनिकों में कराया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस को डिपो से बाहर निकालने से पहले जांच क्यों नहीं की गई। यात्रियों को बाद में दूसरी बसों से रवाना किया गया।