फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled villager hangs his life after his wife's death

पत्नी की मौत के बाद परेशान ग्रामीण ने फांसी लगा दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Troubled villager hangs his life after his wife's death
संवाद न्यूज एजेंसी खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा में पत्नी के वियोग में परेशान एक ग्रामीण ने लट्ठे में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। दो दिन तक दरवाजा खुला रहने पर पड़ोसियों ने उसके छोटे भाई को दरवाजा बंद न होने की सूचना दी। भाई ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पाठा निवासी नारायण सिंह और राकेश सिंह दो भाई थे। बड़े भाई नारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहते थे। उनके एक भी बच्चे नहीं थे। पति-पत्नी हंसी-खुशी जीवन गुजार रहे थे। दो साल पहले अचानक पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो जाने से नारायण सिंह अकेले रहते थे। खाना बनाने से लेकर खुद सारे कार्य करते थे। छोटा भाई गांव में दूसरी तरफ रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि नारायण सिंह (48) पत्नी की मौत के बाद से अकेलापन महसूस करने लगा। गांव में भी उठना बैठना बंद कर दिया था। दो दिन से उनके मकान के दरवाजे दिनरात बंद न होने पर पड़ोसियों ने छोटे भाई को बुलाया। छोटे भाई के साथ ग्रामीण अंदर पहुंचे तो नारायण सिंह का शव लट्ठे से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed