फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by the plight of the family, the handicapped son committed suicide

परिवार की बदहाली से परेशान अपाहिज बेटे ने की खुदकुशी

Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the plight of the family, the handicapped son committed suicide
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ - फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बसौंठ गांव में दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अपने इलाज में खर्च हो रहे रुपये से परिवार की बिगड़ रही आर्थिक हालत से परेशान था।
विज्ञापन

बसौंठ गांव निवासी बुद्धराज कुशवाहा का पुत्र सत्यदीन उर्फ सचिन (20) दो वर्ष पहले गांव के बाहर बने जर्जर कुएं की पाट पर बैठा था। तभी कुआं धसकने से मलबे में दबकर सत्यदीन घायल हो गया। परिजनों ने मजदूरी करके उसका इलाज कराया लेकिन युवक स्वस्थ नहीं हो सका। घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाने के चलते सत्यदीन परेशान रहता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसका पुत्र हर काम में होशियार था। उसका इलाज कराया गया। मेहनत-मजदूरी से मिले रुपये के अलावा गहने भी बेच दिए। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने से घर पर अक्सर चर्चा होती थी लेकिन सत्यदीन के सामने ज्यादा बात नहीं करते थे। दो-तीन दिन से पुत्र गुमशुम रहता था। इलाज में आराम न मिलने व घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उसने यह कदम उठाया। सूचना पर सीओ चरखारी उमेशचंद ने मौका मुआयना करते हुए परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed