फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by the harassment, the woman hanged herself

Mahoba News: उत्पीड़न से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the harassment, the woman hanged herself
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में ससुरालियों की धमकी देने से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लट्ठे से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायसिंह निवासी नंदकिशोर प्रजापति की पुत्री प्रियंका उर्फ गुड़िया (25) की शादी पांच वर्ष पहले बगवाहा गांव निवासी संजय प्रजापति के साथ हुई थी। दोनों का एक तीन साल का पुत्र छोटू है। दो वर्ष से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिस पर प्रियंका ने सास, ससुर और पति के खिलाफ न्यायालय में उत्पीड़न का वाद दायर किया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई और ससुरालीजन प्रियंका को अपने साथ रखने को तैयार हो गए थे लेकिन उसे लेने नहीं आ रहे थे। जिससे परेशान प्रियंका ने सोमवार की सुबह कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि समझौते के बाद भी ससुरालवाले प्रियंका को लेने नहीं आ रहे थे। दो दिन पहले पति और ससुर ने फोन करके मायके में ही रहने की धमकी दी थी। फोन पर धमकी दिए जाने से आहत होकर पुत्री ने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed