फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled by crop failure, farmer commits suicide by hanging himself

Mahoba News: फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Troubled by crop failure, farmer commits suicide by hanging himself
चरखारी/कुलपहाड़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली चरखारी के करहराखखुर्द गांव में फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगा लिया। वहीं, कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करहराखुर्द गांव निवासी संतराम (42) खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस बार उसने मूंगफली की फसल बोई थी। अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हो गई थी। शुक्रवार रात किसान ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। संतराम के भाई संदीप ने बताया कि खेत में बोई गई मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई थी। सुबह जब उसके भाई संतराम फसल देखकर घर वापस लौटे और उदास हो गए। बैंक का भी 1.88 लाख रुपये कर्ज था। इसी के चलते यह कदम उठाया। घटना से मृतक की पत्नी रेखा, पुत्र ऋषिकेश व अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार चुरारी गांव निवासी किसान गुलाब (35) ने देर रात घर पर रस्सी से फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो गुलाब को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी क्रांति को तीन बच्चों पूनम, कल्लू व सचिन की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed