{"_id":"63ed20e51b40017c64079545","slug":"trola-crushes-couple-riding-bike-wife-dies-mahoba-news-c-12-1-81603-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत
Wed, 15 Feb 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर-सागर हाईवे पर बरा नाला के पास ट्राला ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन
डढ़हतमाफ गांव निवासी चंद्रप्रकाश (40) अपनी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ बाइक से ससुराल मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कुर्राहा गांव गया था। बुधवार की सुबह 10 बजे चंद्रप्रकाश बाइक से पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास छतरपुर की ओर से आ रहे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दंपती उछलकर दूर जा गिरे। सड़क पर गिरी महिला को ट्राला कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल चंद्रप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतका के चार बच्चों पिंकी, सूरज, अमर व अहम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन