{"_id":"65a3cbe1f6892fed060f2488","slug":"transformer-blown-farmers-unable-to-irrigate-mahoba-news-c-225-1-mah1001-4125-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंका, सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रांसफार्मर फुंका, सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के मवई गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के एक सप्ताह बाद भी उसे बदला नहीं गया। इससे किसान फसलों को पानी नहीं लगा पा रहे हैं। गांव की आधी आबादी अंधेरे में जीने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों नाराज है।
बिजली विभाग की ओर से सिंचाई के लिए अस्थाई कनेक्शन की व्यवस्था की गई थी। 25 केवीए ट्रांसफार्मर से करीब 20 किसानों ने सिंचाई के लिए कनेक्शन लिए थे। एक सप्ताह पहले यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई और गांव की आधी आबादी में अंधेरा छा गया। किशन बहादुर सिंह, प्रतिपाल सिंह, बालकिशन, फूलचंद, जवाहर सिंह, बलराम, हुकुम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि विभाग की ओर से कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा गया।
इससे बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाता है। इससे किसानों को परेशानी होती है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से किसानों का सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित है। फसलें सूख रही हैं। उधर, बिजली विभाग के जेई देवकीनंदन आर्य का कहना है कि अभी ट्रांसफार्मर मौजूद नहीं है। इसके चलते ट्रांसफार्मर बदलने में विलंब हुआ है। सोमवार तक ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।