महोबा। मंडी शुल्क और यूजर टैक्स के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने हड़ताल का विरोध जताया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी शुल्क समाप्त कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सेवक नंदवानी, युवा जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता, ज्ञानेश अवस्थी, मुशीर भाई, कमलेश सोनी, मुकेश गुप्ता आदि ने प्रभारी मंडी सचिव जयनारायण को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। सभी व्यापारी इसका स्वागत करते हैं लेकिन मंडियों के अंदर कारोबारियों पर मंडी शुल्क बनाए रखना उचित नहीं है। उन्होंने मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क व लाइसेंस पूर्णता समाप्त किए जाने, मंडी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं, ऐसे में उनका यूजर टैक्स न लेने की मांग की है। ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।